भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर गुवाहाटी में असम राज्य भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद श्री नड्डा गुवाहाटी के वाजपेयी भवन में राज्य के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। दोनों बैठकों में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
