वहीं रमेश कुमार सिंह को श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा मनोज शुक्ला को जो कि सूचना सहायक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल थे, बृजमोहन अग्रवाल मंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रकाश चंद्र कोरी, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है।
वहीं टी आर साहू को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के तौर पर पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के तौर पर पदस्थ किया गया है।
इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखें लिस्ट…




