बीजापुर (वीएनएस)। जेएनवीएसटी 2024 के ओरिएंटेशन कार्यक्रम 16 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डालेन्द्र कुमार देवांगन, अथर्व शर्मा, एसके गुप्ता, कंडिक नारायण सम्मिलित हुए। पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर के प्रधानाचार्य अरूण कुमार ने केन्द्र अधीक्षक तथा केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षक के समक्ष जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा का आयोजन चारों ब्लाकों और 10 परीक्षा केन्द्रों में करायी जाएगी। इस परीक्षा में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 3059 है। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने यह निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
