(वीएनएस)। मेडिकल यानि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस साल नीट पीजी परीक्षा 5 मार्च को हो सकती है। बता दे की नीट पीजी यह परीक्षा अंतिम होगी। सत्र 2023 के लिए पंजीकरण इसी महीने से शुरू होने की संभावना है। नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न हैं जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) आदि में विभाजित हैं। परीक्षा की अवधि तीन घंटे 30 मिनट होगी।
सही उत्तर देने पर मिलेंगे चार अंक, गलत जबाब पर कट जायेंगे एक अंक
मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है। नीट पीजी 2023 पाठ्यक्रम में एमसीआई द्वारा जारी स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियमों के अनुसार विषय शामिल हैं। पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्न-पत्रों में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की बेहतर समझ प्राप्त करने के लिए, नीट पीजी के पुराने प्रश्न-पत्र डाउनलोड करें। नीट पीजी के परीक्षार्थियों ने नैदानिक स्थितियों पर आधारित लगभग 90 फीसदी प्रश्नों के साथ 2022 की परीक्षा को मध्यम स्तर का माना है। बता दे की रिजल्ट और स्कोर कार्ड अगले साल अप्रैल तक आ जाएगा।
