**EDS: VIDEO GRAB VIA PMO WEBSITE** Rameswaram: Prime Minister Narendra Modi visits Arichal Munai point, said to be the place from where the Ram Setu was built, in Tamil Nadu, Sunday, Jan. 21, 2024. (PTI Photo)(PTI01_21_2024_000015A)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में अरिचल मुनाई पॉइंट पहुंचे। उन्होंने यहां सुबह-सुबह ही पूजा अनुष्ठान किया। मान्यता है कि अरिचल मुनाई वही जगह है, जहां से लंका के लिए राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था। इसके बाद पीएम मोदी रामेश्वरम के कोदंडारामस्वामी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। कोदंडारामा नाम का अर्थ है धनुषधारी राम। ऐसा माना जाता है कि यहीं पर विभिषण पहली बार भगवान राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। ऐसी भी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान राम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया था।
शनिवार को रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने धनुषकोडी का भी दौरा किया। मान्यता है कि धनुषकोडी से ही भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराने की शपथ ली थी। यह पवित्र स्थान, जहां से भगवान राम ने लंका की चढ़ाई शुरू की थी, यह किसी भी चुनौती से लड़ने की भारत की क्षमता का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर जाकर समुद्र में डुबकी भी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी ने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया।
