सक्ती : एसडीएम रजनी भगत ने किया धान खरीदी केंद्र अड़भाड़ का औचक निरीक्षण
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के आदेश अनुसार एसडीएम रजनी भगत ने धान खरीदी केंद्र अड़भाड़ का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम भगत ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से खरीदी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं तथा राशि से भुगतान के संबंध में चर्चा की, जिसमें किसानों की ओर से खरीदी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।
सूरजपुर : ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल ओडग़ी के छात्रों ने निकाली रैली
स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, ओडग़ी में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जन ऊर्जा व हरी-भरी धरती को प्रदर्शित किया।
जगदलपुर: मंत्री लखमा 16 दिसंबर को करेंगे संभागस्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ
दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उद्योग व वाणिज्यकर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।
अम्बिकापुर : अपने विभाग में संचालित योजनाओं में प्रगति लाकर लक्ष्य हासिल करें : अजय सिंह
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क तथा उस फ्रेमवर्क पर आधारित एसडीजी डैश बोर्ड के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ। आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्य के जिला स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए संभाग के जिलों के संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
जांजगीर-चांपा : गांव से निकलकर जांजगीर-चांपा जिले के खिलाडिय़ों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लहराया परचम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप और कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में 6 अक्टूबर से खेलों की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा की ओर से जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के बेहतर आयोजन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश देते हुए खेल मैदान में पारंपरिक खेलो भौंरा, गिल्ली-डंडा खेलते हुए जिले के खिलाडिय़ों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री ने अमटी झरिया में किया 5 मजरा टोलों में विद्युत पहुंचाने भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत गुरुवार को क्षेत्रभ्रमण पर निकले। खाद्य मंत्री ने अमटीझरिया में मुख्यमंत्री मझराटोला विद्युतीकरण के तहत विद्युत विस्तार योजना का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस योजना में लगभग 43 लाख की लागत राशि से 5 मझराटोला में बिजली पहुंचाई जाएगी।
बिलासपुर : बिलासपुर जिला अस्पताल में रेडक्रास की दवाई दुकान का शुभारंभ
नयी साज-सज्जा के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी की ओर से संचालित दवाई दुकान जिला अस्पताल परिसर में शुरू हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान व कलेक्टर सौरभकुमार ने फीता काटकर दवाई दुकान का शुभारंभ किया। चौबीसों घंटे यहां किफायती दर पर सब प्रकार की दवाईयां मिलेगी।
जांजगीर-चांपा : धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत नियुक्त नोडल व सुपरवाइजरों की बैठक ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जिले में धान खरीदी का संचालन सुचारू रूप से बिना किसी गड़बड़ी किया जाएं। निरीक्षण के दौरान मिल रही अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उन्हें भी धान खरीदी केन्द्रों से सूचनाएं प्राप्त हो रही है, कोई यह न समझे कि कलेक्टर को कुछ पता ही नहीं है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विधायक ने सिवनी में नए विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय का किया शुभारंभ
विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने आज मरवाही विकासखंड के सिवनी में नए विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी की ओर से जीपीएम जिले के उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सुविधा देने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पेंड्रारोड संभाग अंतर्गत उपसंभाग मरवाही के ग्राम सिवनी में नया वितरण केंद्र कार्यालय का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ ध्रुव ने किया।
कवर्धा : समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सरस्वती सायकल योजना है : मंत्री अकबर
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के 66 और शासकीय हाई स्कूल सोनपुरी के 34 कुल 100 पात्र बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल वितरण किया।
कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत के विकास के लिए दी करोड़ों की सौगात
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज गुरूवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 2 करोड़ 92 लाख 2 हजार रुपए की सौगात दी। मंत्री अकबर ने जन आकाक्षांओं के अनुरूप 2 करोड़ 72 लाख 91 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत 31 अलग-अलग विकास कार्या का भूमिपूजन किया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : राजमेरगढ़ में जमीनों की खरीदी बिक्री और अंतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी तथा प्रशासन के संज्ञान में आने पर पेंड्रारोड अनुविभाग के तहसील पेंड्रारोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तवाडबरा पटवारी हल्का नंबर 15 जो कि विशेष पिछली बैगा जनजाति का प्राकृतिक निवास स्थान है। इस गांव में यह तथ्य प्राप्त हुआ था, कि बाहरी व्यक्तियों की ओर से भूमि क्रय की गई है, जिससे बैगा जनजाति तथा ग्राम में निवासरत व्यक्तियों के सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पडऩे की आशंका है।
कवर्धा : राज्य सरकार के योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करें : मंत्री सिंहदेव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की चार वर्ष पूरे होने के ठीक दो दिन पहले गुरूवार को राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यो और शासन के महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
