रायपुर । नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 28-29 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगीं। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस द्वारा अलका लांबा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 11 बजे राजीव भवन में भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
दोपहर 1 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम उपस्थित रहेंगीं।
