रायपुर (वीएनएस)। क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करानकर रकम दुगुना करने का झांसा देकर लाखो रूपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्रेमलाल प्रधान, अमरजीत सिंह और तेज कुमार पुरीके रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रार्थी से क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने और दो महीने में रकम दोगुना होने का झांसा देकर 15 लाख रूपये ले लिए थे।
