रायपुर (वीएनएस)। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ शनिवार को धरना स्थल से स्मार्ट सिटी तक काले कपड़े में मौन रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे।
संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि 17 दिसम्बर को राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति कल्याण संघ इस गौरव दिवस का विरोध करते हुए 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे काले कपड़े में मौन रैली निकाल कर प्रदर्शन करेगा। मांग को लेकर संघ धरने के 59 वें दिन के साथ भूखहड़ताल और अनशन पर भी हैं।
