कोरबा (वीएनएस)। जिला पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत थाना करतला के ग्राम पीडिया के शास हाई स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ को, हमर बेटी हमर मान,अभिव्यक्ति, साइबर क्राइम गुड टच बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिक बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।
ग्राम पीडिया के शास हाई स्कूल के बच्चो एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने बुराईयो से बचने की सलाह दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
