रायपुर । गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर रायपुर के गुरुनानक नगर और समूह सिक्ख व साध संगत की ओर से एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें नगाड़ा, बैंड पार्टी, सिक्ख घुड़सवार दस्ता, पाईप बैंड, झांकी, गतका पार्टी, निशान साहिब और पंज प्यारे, गुरुग्रंथ साहिब की पालकी साहिब, कीर्तन के कई जत्थे और समूह साध संगत शामिल होगें। शोभा यात्रा के दौरान सड़क की सफाई टाटीबंध गुरुद्वारा और नगर पालिक निगम द्वारा होगी।
शोभा यात्रा गुरुनानक नगर रायपुर से शनिवार 17 दोपहर 2.30 बजे से एक शोभा यात्रा दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ हो कर तेलीबांधा चौक, बाबा बुढ़ा गुरुद्वारा जीई रोड से कैनाल रोड होते हुए रात आठ बजे तक गुरुद्वारा गुरुगोविन्द नगर, पंडरी गुरुद्वारा में समाप्त होगी। शोभा यात्रा में पंजाब का पाईप बैंड और दिल्ली की गतका टीम का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र होगा।
शोभा यात्रा के दौरान लोग पालकी साहिब में सवार गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन कर उन्हें नमन कर सकेगें। साथ ही कई कीर्तन जत्थे गुरुवाणी का कीर्तन करते साथ चलेगें। इसमें छत्तीसगढ़ के की अन्य शहरों की साध संगत भी शामिल होगी।
गुरुद्वारा गुरुनानक नगर, रायपुर की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार प्रितपाल सिंह चंडोक, सरदार जे.एस. भाटिया, सरदार जी.एस. बॉम्बरा, सरदार जीत सिंह खनूजा, गुरुद्वारा स्टेशन रोड, गुरुद्वारा देवेन्द्रनगर, गुरुद्वारा टाटीबंध, गुरुद्वारा महावीर नगर, गुरुद्वारा गोविन्द नगर पंडरी, गुरुद्वारा हीरापुर, गुरुद्वारा देवपुरी की साध संगत और प्रतिनिधि, दशमेश सेवा सोसायटी, छत्तीसगढ़ सिक्ख कौंसिल, बाबा दीप सिंह सेवा दल, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगत तथा छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर के पदाधिकारियों ने सभी समाज के लोगों से इस शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
