प्रो-कबड्डी लीग सीजन-10 में आज यूपी योद्धा का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा। इसके बाद रात नौ बजे बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा आमने सामने होंगे। दोनों मैच कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में खेले जायेंगे। चार टीमें पहले ही प्ले ऑफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं, इसलिए अंतिम दो स्थानों के लिए शेष टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होगा।
