रायपुर । नववर्ष आगमन का स्वागत करने रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं रायपुर पुलिस भी इसकी तैयारियों में जुट गई है। नववर्ष का उत्साह कम न हो, और शांति व्यवस्था भी बरक़रार रहे, इसी उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, अड्डेबाजों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों का बल एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। 18 दिसंबर को 93 गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार दिनांक 17-18 दिसंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान कार्यवाही के दौरान 18 दिसंबर को पुलिस टीमों ने थाना कोतवाली से 01, गोलबाजार से 02, मोैदहापारा से 01, गंज से 05, सिविल लाईन से 05, देवेन्द्रनगर से 02, सरस्वती नगर से 04, आमानाका से 05, कबीर नगर से 03, डी.डी. नगर से 03, पुरानी बस्ती से 07, टिकरापारा से 01, मुजगहन से 03, राजेन्द्र नगर से 07, उरला से 09, खमतराई से 07, गुढ़ियारी से 01, धरसींवा से 02, अभनपुर से 02, गोबरा नवापारा से 02, आरंग से 02, खरोरा से 04, तेलीबांधा से 06 एवं खम्हारडीह से 09 इस प्रकार कुल 93 गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा।
विगत 2 दिवस में रायपुर पुलिस द्वारा कुल 196 गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों का जुलूस निकाला गया एवं उन्हें जेल भेजा गया।
