उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा का गमछा पहना कर किया स्वागत
भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष होटल अमित इन्टरनेशनल के संचालक सुभाष साव ने अपने पचास से अधिक समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा,भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा की उपस्थिति में विधिवत भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा के महामंत्री विजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा नेत्री तुलसी साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा,भाजपा नेता शारदा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रवेश करने वाले सुभाष साव सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर स्वागत किया। होटल व्यवसायी सुभाष साव लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे थे।
इस अवसर पर सुभाष साव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कार्य शैली, योजनाओं से प्रभावित होकर सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया।
