जबलपुर, 19 दिसंबर । रक्षा एवं केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज (मंगलवार को) एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे यहां इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का नई दिल्ली से वायुयान द्वारा सुबह करीब 10.00 बजे जबलपुर आगमन होगा। वे यहां एयरपोर्ट से सीधे वेटरनरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और यहां एनसीसी कैडेट से चर्चा करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री दोपहर 12.15 बजे आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया का निरीक्षण करेंगे। तत्श्चात वे सेना के मध्य भारत मुख्यालय का भ्रमण करेंगे। रक्षा राज्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
