Latest देश प्रेरक प्रसंग :- स्वाभिमान Lok Swaraj24 April 2, 2024 Spread the loveआंमेर के राजा जयसिंह की छोटी रानी कोटा की राजकुमारी थी | उसकी यह विशेषता थी कि उसे सादगीपूर्ण रहन-सहन प्रिय था, जबकि जयसिंह उसे साज-सज्जा तथा आभूषणों से लदी देखना पसंद करता था | एक दिन जयसिंह ने बातचीत के दौरान छोटी रानी से कहा,”तुम्हारे वस्त्रों और आभूषणों से तो नगर की साधारण स्त्रियाँ भी अच्छे वस्त्रादि पहनती हैं | तुम तो उनसे भी हीन मालूम पड़ती हो |” किन्तु रानी मौन ही रही | उसने उसे अनसुना कर दिया | इससे राजा को गुस्सा आ गया और उसने एक काँच का टुकड़ा उठाकर रानी के वस्त्र फाड़ने के लिए हाथ बढ़ाया | यह देख रानी का स्वाभिमान जाग उठा | उसने फ़ौरन राजा के म्यान की तलवार निकालकर आवेशपूर्ण शब्दों से कहा,”स्वामी, मैंने जिस वंश में जन्म लिया है, वह इस प्रकार के उपहास को कदापि सहन नहीं कर सकता | यदि आपने पुनः कभी मेरा अपमान करने की चेस्टा की, तो उसका परिणाम अच्छा न होगा | आपको मालूम हो जायेगा कि आंमेर के राजकुमार काँच का टुकड़ा चलने में उतने प्रवीण नहीं होते जितनी प्रवीण कोटा की राजकुमारियाँ तलवार चलने में होती हैं,|” राजा जयसिंह की भयभीत मुद्रा देखकर वह आगे बोली,”कोटावंश की किसी कन्या का भविष्य में कभी भी अपमान न हो इसीलिए मुझे ऐसा मजबूरन करना पड़ा है |” जयसिंह भयभीत तो हो ही चुका था| उसने रानी से क्षमा माँगी और प्रतिज्ञा की कि वह भविष्य में उसका अपमान न करेगा और उसने इस वचन को भलीभाँति निभाया | Post navigation Previous प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा : बृजमोहनNext अब सभी ChatGPT उपयोग कर सकते है Related Stories अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा FEATURED देश अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा October 18, 2026 दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विशेष आराधना देश दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विशेष आराधना October 18, 2026 गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद स्थिति का जायजा लिया FEATURED देश गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद स्थिति का जायजा लिया October 18, 2026