रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार 4 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल को जिला-शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दिनेश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त महामंत्री कृष्णा दुबे को खैरागढ़-गंडई-छुईखदान तथा शारिक रईश खान को गरियाबंद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। ।
