दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्रिपद से इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफा पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को गुरुवार को मिल गया। पत्र में राजकुमार ने आप सरकार पर भ्रष्टाचार और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है।
