दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में पहली बार इन्सुलिन दी गई। अभी केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। लगातार उन्हें इंसुलिन देने की मांग की जा रही थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में इन्सुलिन दी गई। केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था। जो 320 तक पहुंच गया था। प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई। तिहाड़ के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केजरीवाल को बीती शाम 7 बजे के बाद इंसुलिन की दो खुराक दी गई थी।
