देश 9 मई विशेष:- महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले Lok Swaraj24 May 9, 2024 Spread the love कई धर्मों में एकता के प्रतिक माने जाते थे हर साल 9 मई को महान राजनीतिक विचारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती मनाई जाती है। गोपाल कृष्ण गोखले जो को हिंदू–मुस्लिम एकता को भारत के लिए कल्याणकारी माना जाता है। उनका कहना था कि बहुसंख्यक होने और शिक्षा की दृष्टि से उन्नत होने के कारण हिंदुओं का कर्तव्य है कि सामान्य राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने में अपने मुस्लिम भाइयों के सहायक बने. जिन्ना को वे हिंदू- मुस्लिम भाईचारे का सबसे बड़ा पैरोकार मानते थे। गांधी के साथ-साथ वे जिन्ना के भी राजनैतिक गुरु थे. गोखले एक ऐसे राजनैतिक विचारक थे जो राजनीति में अध्यात्मिक अवधारणा लेकर आये हुए थे। उनके द्वारा स्थापित ‘सर्वेन्टस ऑफ इंडिंया सोसायटी’ का एक मुख्य उद्देश्य राजनीति और धर्म में समन्वय करना था, गांधी ने इसीलिए उन्हें अपना गुरु कहा था। गांधी का स्वदेश आन्दोलन आज जब ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फ़ॉर इंडिया’ के बीच बहस ज़ारी है, हम बात जान लें कि गोखले पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ‘स्वदेशी’ विचार पर ज़ोर दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति और इतिहासकार प्रोफेसर केएल कमल कहते हैं – ‘उन्होंने स्वदेशी को प्रोत्साहन देते हुए बताया कि यह देशभक्ति के साथ-साथ एक आर्थिक आंदोलन भी है.’ प्रोफेसर कमल उन्हें उदारवादियों का सिरमौर और भारत के संवैधानिक विकास का जनक मानते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने कोई नया सिद्धांत नहीं दिया बल्कि भारतीय परिवेश में पाश्चात्य राजनैतिक परंपरा के विलय की बात कही थी। गांधी जी गोखले को सलाह गोखले गांधी से लगभग ढाई साल बड़े थे, गांधी ने अपनी क़िताब ‘स्वराज’ में लिखा है – ‘एक बार मैंने उन्हें घोड़ा-गाड़ी के बजाय ट्रेन (कलकत्ता में चलने वाली छोटी ट्रेन) से सफ़र करने की सलाह दी.’ वे आगे लिखते हैं – ‘गोखले दुखी हो गए और कहा, क्या तुम भी मुझे नहीं पहचान पाए? मैं जो भी कमाता हूं सब अपने आप पर नहीं खर्च करता। घोड़ा-गाड़ी से इसलिए चलता हूं कि कई लोग मुझे जानते हैं और अगर मैं ट्रेन में सफ़र करूं तो मेरे साथ अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतें होंगी। जब तुम्हें काफी लोग जानने लग जायेंगे तब इसका अहसास होगा.’ और ऐसा हुआ भी। Post navigation Previous जयंती विशेष:- राजपूत आन-बान-शान के ध्वजावाहक- महाराणा प्रतापNext छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी Related Stories एमवाई भारत नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 1,174 कार्यक्रम आयोजित करता है। FEATURED देश एमवाई भारत नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 1,174 कार्यक्रम आयोजित करता है। October 20, 2026 भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट FEATURED देश भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट October 20, 2026 विजयादशमी: नई उम्मीदों और सकारात्मक शुरुआत का पर्व देश विजयादशमी: नई उम्मीदों और सकारात्मक शुरुआत का पर्व October 20, 2026