देश प्रेरक प्रसंग:- निंदक नियरे राखिये Lok Swaraj24 May 14, 2024 Spread the loveविनोबाजी अपने पत्रों को संभालकर रखते थे और उन सबका यथावत् उत्तर भी दिया करते थे | एक दिन उनके पास गाँधीजी का एक पत्र आया, तो उन्होंने उसे पढ़कर फाड़ दिया | समीप ही श्री कमलनयन बजाज भी बैठे थे | उन्हें यह देख आश्चर्य हुआ | वह अपने उद्वेग को दबा न सके और उन्होंने उन फाड़े टुकड़ों को जोड़कर पढ़ा तो उसे विनोबाजी की प्रशंसा से ओत-प्रोत पाया | उसमें लिखा था – “आपके समान उच्च आत्मा मैंने और कहीं नहीं देखा |” साश्चर्य बजाजजी ने पूछा- “आपने यह पत्र फाड़ क्यों दिया ? सही बात जो लिखी थी | इसे संभालकर रखना था | “ सस्मित विनोबाजी ने उत्तर दिया, “यह पत्र मेरे लिए बेकार है, अत: मैंने फाड़ डाला | पूज्य बापू ने अपनी विशाल दृष्टि से मुझे जैसा देखा, इस पत्र में लिख दिया है, पर मेरे दोषों की उन्हें कहाँ खबर ? मुझे तो आत्म-प्रशंसा बिल्कुल पसंद नहीं | हाँ ! कोई मेरे दोष बतावे, तो मैं बराबर उनका ख्याल करूँगा | Post navigation Previous पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीबNext छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ Related Stories युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत यादव राव जोशी देश युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत यादव राव जोशी September 3, 2026 हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने नड्डा को लिखा पत्र, 24 दिन बाद भी एफआईआर नहीं होने पर जताई नाराजगी FEATURED देश हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने नड्डा को लिखा पत्र, 24 दिन बाद भी एफआईआर नहीं होने पर जताई नाराजगी September 3, 2026 नितिन नवीन ने महानायक उत्तम कुमार को उनकी जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि FEATURED देश नितिन नवीन ने महानायक उत्तम कुमार को उनकी जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि September 3, 2026