दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर एक चरण में 25 मई को मतदान होगा। ऐसे में अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप कुछ दस्तावेजों की मदद से मतदान कर सकते हैं।
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान के सिर्फ पांच दिन बचे हैं। फिलहाल, निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं को वोटर सूचना पर्चियां बांटने का काम अंतिम चरण में है। इन पर्चियों में मतदाता की जानकारी के अलावा, मतदान केंद्र का पता, वोटिंग सेंटर की संख्या और मतदाता सूची में दर्ज व्यक्ति का क्रमांक दिया गया है। यह मतदाता सूचना पर्ची क्षेत्र के बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से वितरित की जा रही। फोटो मतदाता पहचान पत्र नहीं होने वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कई वैकल्पिक पहचान पत्र से मतदान करने की सुविधा दी गई है।
