मौसम विभाग ने कहा है कि आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने का भी अनुमान है।
देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद में बुधवार की शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई, कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।
