मेल में कहा गया है कि म्यूजियम के अंदर विस्फोटक रखा हुआ है। थोड़ी देर में सभी मारे जाएंगे। मेल में द ग्रुप ऑफ टेरोजर्स ने इन मेल भेजने के पीछे है। यानी इस ग्रुप ने मेल भेजने की जिम्मेदारी ली है|
दिल्ली में स्कूल-अस्पताल, एयरपोर्ट आदि जगहों पर बम रखे होने के धमकी भरे मेल मिलने के बाद अब दिल्ली के कई म्यूजियम व अन्य संस्थानों को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। सभी म्यूजियम को अलग-अलग मेल भेजे गए हैं।
मेल में कहा गया है कि म्यूजियम के अंदर विस्फोटक रखा हुआ है। थोड़ी देर में सभी मारे जाएंगे। मेल में द ग्रुप ऑफ टेरोजर्स ने इन मेल भेजने के पीछे है। यानी इस ग्रुप ने मेल भेजने की जिम्मेदारी ली है |
- नेशनल म्यूजियम, नेशनल गांधी म्यूजियम
- गालिब इंस्टीट्यूट, मेट्रो म्यूजियम
- नेशनल रेल म्यूजियम
- क्राफ्ट म्यूजियम, इंडिया ट्रैवल
- आईएसएसएन डॉट इंडिया एनआईएस सीपीआर
- एनजीएमए डॉट दिल्ली
- एमएमएल हिंदी यूनिट
- क्यूरेटर एनएलओ जीओवी डॉट इन
- संस्कृति फाउंडेशन
- अन्ना मलाई, सुलभ इनफो
नोट- यहां पर कुछ म्यूजियम व कुछ मेल आईडी लिखी गई है। इन मेल आईडी को भी धमकी भरे मेल भेजे गए हैं।
स्कूल व अस्पतालों के मेलों की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी
दिल्ली के स्कूल, अस्पताल व एयरपोर्ट में विस्फोटक रखे होने के धमकी भरे मेल की जिम्मेदारी अभी नहीं सुलझी है। मामले की जांच स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस को कर रही है, जो तेजतर्रार यूनिट मानी जाती है।
