राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। एक तरफ अभी लू और सताएगी। तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया है कि शाम को आंधी के आसार हैं।
राजधानी में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।
दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
शाम के समय 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
