बिलासपुर । बिलासपुर शहर में ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपए कैश और साढ़े सात लाख रुपए के गहनों पर अज्ञात लोगों ने हाथ साफ कर दिया है वहीँ चोरो ने ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए है। ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं जो बीते शनिवार को दोपहर अपने परिवार वालो के साथ रायपुर गए थे। जब वो रविवार को वापस लौटे तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
