मोहला । त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर में पंच के 12 एवं जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम ईरागांव में सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। उपचुनाव के लिए जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार, करमतरा, बहोरनभेड़ी, गोपलीनचुवा में पंच पद 4 एवं जनपद पंचायत अंतर्गत मोहला कोड़ेमरा, मोतीपुर, गिधाली, वासड़ी, मुकादाह पंच पद 5 एवं मानपुर अंतर्गत ईरागांव में सरपंच पद 1, मांडरी एवं कमकासूर में पंच पद 1 पद रिक्त है।
जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी से 4 पंच पद 1-1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गए। जनपद पंचायत मोहला से 5 पंच पद हेतु 1-1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गए। जनपद पंचायत मानपुर से 3 पंच पद 1-1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गए। जनपद पंचायत मानपुर से 1 सरपंच पद 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। जिसमें से 2 अभ्यर्थियों का नाम संवीक्षा के बाद निरस्त होना पाया गया।
मानपुर में 26 दिसम्बर की स्थिति में ग्राम पंचायत ईरागांव के सरपंच पद अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद शेष अभ्यर्थियों की स्थिति 2 है। ग्राम पंचायत ईरागांव में 2 मतदान केन्द्र एवं ग्राम जबकसा में 1 मतदान केन्द्र प्रस्तावित है। मतदान की तिथि 9 जनवरी को समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है एवं मतगणना मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्रों पर निर्धारित की गई है।
सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तारीख 12 जनवरी सुबह 9 बजे से कार्यालय तहसील कक्ष अंबागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर में होना निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से सबंधित जानकारी निरंक पाई गई है। 26 दिसम्बर को आब्जर्वर एवं उपायुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग अवधराम टंडन के द्वारा रिटर्निग ऑफिसर जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
