दिल्ली । शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई है और मेटल, आईटी, बैंकिंग शेयरों में उछाल के चलते आज इंडेक्स तेजी पर कारोबार कर रहे हैं हालांकि बाजार खुलने के आधे घंटे से पहले ही यानी करीब 9 बजकर 38 मिनट पर सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गया था। बैंकिंग शेयरों की तेजी कम हुई है और आईटी शेयरों में भी नरमी देखी जा रही है। फार्मा शेयरों में हालांकि तेजी बरकरार देखी जा रही है।
आज शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 295 अंकों की तेजी के साथ करीब 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 60,861.41 पर जाकर खुला है। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 75.20 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 18,089.80 के लेवल पर खुला है।
आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 14 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में इस समय तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. गिरने वाले शेयरों की संख्या 18 है।
शेयर इंडिया के वीपी हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बाजार के 18000-18050 के बीच खुलने के बाद दिन के कारोबार में इसके 17800-18200 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है। बाजार के लिए आज ऊपरी दायरे में ही ट्रेडिंग करने के आसार हैं. आज बाजार में पीएसयू बैंक, मीडिया, रियलटी, बैंक, मेटल सेक्टर में मजबूती रह सकती है और गिरने वाले सेक्टर्स में फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, इंफ्रा और ऑटो शेयरों के नाम शामिल रह सकते हैं।
डॉ रवि सिंह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए आज 42600-42700 खुलने की उम्मीद के बाद दिन के कारोबार में 42400-42900 के लेवल पर कारोबार करने की संभावना लग रही है। आज दिन के कारोबार में ऊपरी दायरा रहने के आसार लग रहे हैं।
