राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को संकलित करने वाली पुस्तक “विंग्स टू आवर होप्स – वॉल्यूम I” का कल नई दिल्ली में विमोचन किया जाएगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में इस ई–बुक का विमोचन करेंगे। प्रकाशन विभाग ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया है। पुस्तक का विमोचन हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा।
