आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं गूगल मैप्स के बारे में, क्योंकि गूगल मैप्स ने लोगों के ऐसे कई कामों को आसान बना दिया है. किसी अनजान जगह का पता लगाने से लेकर आस-पास किसी चीजें जैसे होटल, एटीएम, पेट्रोल पंप की लोकेशन की जानकारी पाने तक के काम को बेहद आसान बना दिया है.
डिजिटलाइजेशन के इस दौर में लोगों का ज्यादातर काम फोन के जरिए ही होता है. चाहे बात ऑनलाइन पेमेंट की हो या फिर ऑनलाइन खाना बनाने की. लगभग हमारे डेली लाइफ के हर एक काम फोन से होने लगा है. ऐसे में हर ऐप कुछ नए अपडेट जारी करती है ताकी यूजर्स का अनुभव और भी बेहतर हो सके.हालांकि कई बार हम ऐसी सिचुएशन में भी होते हैं जब हमारे फोन में नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से इंटरनेट सर्विस काम नहीं करती. ऐसे में हमे लोकेशन को खोजने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब आप बिना इंटरनेट भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं. आप गूगल मैप्स को ऑफलाइन भी यूज कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे.
