बीजिंग। वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद को देख कर चीन के भी सुर बदलने लगे हैं। इसका अंदाजा चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बयान से होता है। चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक चीन संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास के माध्यम से भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है।
वेबसाइट के मुताबिक भारत-चीन संबंधों पर पत्रकारों से बात करते हुए वांग यी ने कहा, ‘चीन और भारत ने राजनयिक और सैन्य-से-सैन्य चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखी है। साथ ही दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में हम साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
