सीबीएसई के एक निरीक्षण में प्राइवेट स्कूलों की पोल खुल गई। कुछ निजी स्कूलों से बाहर के छात्रों को डमी स्कूली शिक्षा दी जा रही है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने सख्त रवैया अपनाया है।
दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में दिल्ली से बाहर के छात्रों को डमी स्कूली शिक्षा दी जा रही है। इसमें शामिल होने वाले छात्र कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना केवल नामांकन कराकर स्कूल के छात्रों के रूप में फाइनल परीक्षा में उपस्थित होते हैं।
नीट यूजी व जेईई परीक्षा में बैठने के लिए यह छात्र दिल्ली राज्य कोटा का लाभ उठाने के लिए यह सुविधा लेते हैं। अब ऐसी डमी स्कूली शिक्षा दे रहे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने सख्त रवैया अपनाया है।
