महासमुंद : कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान मचेवा व बरोण्डाबाजार का किया निरीक्षण
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिला मुख्यालय महासमुंद के समीपस्थ गांव के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मचेवा व बरोण्डाबाजार का कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण कर जांच किया।
बलरामपुर : कोविड के नये वैरिएंट बीएफ-7 के संक्रमण व खतरे से निपटने, किया गया मॉकड्रील
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में कोविड के नये वैरिएंट बीएफ-7 के संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नोडल अधिकारियों के निर्देशन में चरणबद्ध तरीके से मॉकड्रील के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी, दशहरा व भाई दूज को स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य पुस्तक परिपत्र में विहित शक्ति का प्रयोग करते हुए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए वर्ष 2023 के लिए गणेश चतुर्थी, दशहरा एवं भाई दूज को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, दशहरा (महानवमी) 23 अक्टूबर और भाई दूज 15 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : केल्हारी समिति के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने जिले में धान खरीदी का जायजा लेने के लिए आज धान उपार्जन केल्हारी, घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते उन्होंने केन्द्र के सहायक नोडल अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास सहित समिति प्रबंधक सुरजन सिंह व धान खरीदी प्रभारी प्रकाश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बलरामपुर : कलेक्टर ने किया गांजर व सनावल धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखंड रामचन्द्रपुर के गांजर व सनावल धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा दोनो हीं धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव व पंजीकृत किसानों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापी एवं किसानों से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कांकेर : धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंडापाल में विधायक और कलेक्टर ने लगाई जन चौपाल
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुप नाग और कांकेर जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंडापाल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी छात्रावासों में किचन गार्डन बनाएं : कलेक्टर कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
बीजापुर : गंगालूर से मिरतुर सड़क निर्माण का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैय ने गंगालूर से मिरतुर तक बन रहे सड़क का जायजा लेने पहुंचे, सड़क का निर्माण कार्य गंगालूर से हिरोली तक व बेचापाल से एटापाल, तिमेनार तक मिट्टी मुरूम का कार्य पूर्ण हो चुका है।
दंतेवाड़ा : ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कर्तव्य स्थल में उपस्थिति की अंतिम चेतावनी
उप संचालक कृषि ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डिग्रीलाल बरिहा को अपने कर्तव्य स्थल में उपस्थिति की अंतिम चेतावनी दी है। उप संचालक ने बताया की ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी डिग्रीलाल बरिहा ने बिना पूर्व सूचना के 31 जनवरी 2022 से आज दिनांक तक अनुपस्थित है।
कवर्धा : चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रुपए दी जाएगी।
अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री ने किया यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को उदयपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम जजगा में रामपुरहीन दाई मंदिर के पास 6.50 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए उन्होंने 1.50 लाख रुपए का अनुदान प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को रागी के बीज का वितरण भी किया।
दुर्ग : गोधन न्याय योजना से मिला पैसा काम आया बेटी की शादी में : पहटिया सुरेश यादव
दुर्ग पथरिया में सुरेश यादव गौठान में पहटिया के रूप में काम करते हैं। गोधन न्याय योजना का सबसे अधिक लाभ पहटिया अर्थात चरवाहों ने कमाया है। सुरेश यादव ने बताया कि मेरे लिए अपनी बेटी का हाथ अच्छे दामाद के हाथ में सौंपना सपना था। मैं धूमधाम से शादी करना चाहता था, लेकिन यह भी नहीं चाहता था, कि शादी से किसी तरह से अधिक वित्तीय भार मुझ पर आये।
कोण्डागांव : उन्नत तकनीक से साग-सब्जी की खेती से किसान महेन्द्र ने परिवार को बनाया खुशहाल
शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर उन्नत तकनीक से साग-सब्जी का भरपूर उत्पादन को बढ़ावा देना बड़ेकनेरा निवासी किसान महेन्द्र पांडे के लिए लाभकारी साबित हुआ है। ड्रिप सिंचाई पद्धति से पानी का समुचित उपयोग कर महेन्द्र पांडे साग-सब्जी के उत्पादन को नई दिशा दे चुके हैं।
सूरजपुर : सुशासन सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग ने बनाये 3430 आयुष्मान कार्ड
कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार, डॉ. आर.एस. सिंह मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा संयुक्त कलेक्टर के मार्गदर्शन में 19 दिसम्बर 2022 से 25 दिसम्बर 2022 तक जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के दौरान जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारियों के सहयोग से जिले के विभिन्न गॉवों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
