दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। कोरोना और मंदी की चिंता में दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली है।
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
बुधवार को डो जोंस में 365.85 अंकों या 1.1 फीसदी गिरावट रही और यह 32,875.71 के लेवल वर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.2 फीसदी टूटकर 3,783.22 के लेवल पर बंद हुआ जबकि नेसडेक में 1.35 फीसदी गिरावट रही और यह 10,213.29 के लेवल पर बंद हुआ।
ब्रेंट क्रूड में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है। क्रूड इंटरनेशनल मार्केट में 83 डॉलर प्रति बैरल पर है। अमेरिकी क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल पर है जबकि यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.862 फीसदी पर है।
एशियाई बाजारों की बात करें तो एसजीएक्स निफ्टी में 0.45 फीसदी कमजोरी है तो निक्केई 225 में 1.30 फीसदी गिरावट है।
स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी और हैंगसेंग में 0.92 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान वेटेड 0.83 फीसदी टूटा है तो कोस्पी में 1.59 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है। शंघाई कंपोजिट भी 0.15 फीसदी कमजोर हुआ है.
