नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह को उनके प्रकाश पर्व पर नमन किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि “मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शीश नवाता हूं तथा मानवता की सेवा में उनके योगदान का स्मरण करता हूं। उनका अद्वितीय साहस सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”
