डॉक्टरों का कहना है कि केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सीएपी) बनने तक हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन बुधवार को याचिका दायर करेगी।
सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा का आश्वासन मिलने व हड़ताल खत्म करने के आग्रह के बाद भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सीएपी) बनने तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल के कारण मंगलवार को भी एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जीटीबी, लोकनायक सहित दूसरे अस्पतालों की ओपीडी में क्षमता से आधे से भी कम मरीज इलाज करवा सकें। वहीं, 70 फीसदी से अधिक प्रस्तावित सर्जरी प्रभावित हुई। हालांकि आपातकालीन विभाग में सुविधाएं सामान्य रूप से चलती रही। मंगलवार को कोलकाता दुष्कर्म व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) से संबंधित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की अखिल भारतीय स्तर की बैठक हुई।
