गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में हुए बैंक गारंटी घोटाला मामले में जिला विपणन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार उपप्रबंधक जिला विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को कलेक्टर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के प्रतिवेदन दिनांक 28.12.2022 के आधार पर खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 एवं 2022-23 में कूटरचित बैंक गारण्टी जमा कर धान उठाव करने के कारण छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ के सेवानियम 2007 की कंडिका 27 (1) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलम्बन अवधि में लोकेश कुमार उपप्रबंधक का मुख्यालय विपणन संघ मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर रहेगा और निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।
