धमतरी । प्रदेश के धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा के होनहार जवान मनीष ध्रुव का पार्थिव शरीरधमतरी पहुंच गया है और शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ध्रुव लेह लद्दाख की सीमा पर मराठा रेजीमेंट में तैनात थे जहाँ माइनस 30 डिग्री तापमान में ड्यूटी कर रहे मनीष की 28 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गईथी।
उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार रात धमतरी पहुंचा जहाँ रात भर उन्हें जिला अस्पताल धमतरी के मर्च्युरी में रखा और शनिवार को अंतिम विदाई यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर ग्राम खरेंगा पहुंचेगी जहाँ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
