जशपुरनगर 28 अगस्त 2024
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पोंगरो निवासी अमन एक्का का तालाब के पानी में डुबने से 11 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकेे पिता फर्नाडिस एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
