नई दिल्ली/चेन्नई, 31 दिसंबर । अजय कुमार श्रीवास्तव सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) होंगे। श्रीवास्तव की नियुक्ति एक जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी।
आईओबी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि अजय कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नति देकर सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है। इससे पहले श्रीवास्तव आईओबी में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे।अजय कुमार श्रीवास्तव ने साल 1991 में इलाहाबाद बैंक में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के तौर पर बैंकिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अक्टूबर, 2017 में इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ जुड़े थे।
