आंत के लिए फायदेमंद होती है प्याज- आंतों में छोटी आंत को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। आंतों से समस्याओं के लिए प्याज का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। प्याज प्रीबायोटिक्स की तरह काम करता है। ये ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो पेट के माइक्रोफ्लोरा के लिए खाने का काम करते हैं। प्रीबायोटिक्स का उपयोग छोटी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इससे आंतों का फंक्शन बेहतर बनता है। जब आप प्याद खाते हैं तो ये फ्रूक्टेंस का काम करता है, जिससे आंतों का फंक्शन तेज होता है। आपको अपनी डाइट में प्याज जरूर शामिल करनी चाहिए।
