रायपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा 3 जनवरी को साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित जन अधिकार महारैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं का सम्मिलित होना प्रस्तावित है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के वाहनों के पार्किंग के लिए रायपुर पुलिस ने एनआईटी ग्राउंड , एनसीसी (यूनिवर्सिटी) ग्राउंड, रावणभाठा मैदान, ईदगाह, सिटी बस डिपो पार्किंग, हॉकी प्रेक्टिस मैदान, साइंस कॉलेज हॉस्टल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा से बस मे सवार होकर आने वाले कार्यकर्ता टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्ककर पैदल कार्यक्रम में प्रवेश करेगें। साथ ही छोटी वाहन, कार में आने वाले कार्यकर्ता अपना वाहन सिटी बस डिपो पार्किंग में पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें।
वहीँ धमतरी, कांकेर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बिलासपुर की ओर से आने वाले कार्यकर्ता जो बसों से आवागमन करेंगे वह रिंग रोड नंबर 1 से सरोना चौक से आमानाका रोड-कांगेरवैली स्कूल होकर एनसीसी ग्राउंड (यूनिवर्सिटी) पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
