filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 5767168;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;
प्रयागराज, 12 सितम्बर । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एवं यूपीवीए के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या द्वारा 9 से 11 सितम्बर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता“ हुई। देर रात्रि खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रयागराज मंडल की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया पर अपनी टीम को जीत न दिला सके और उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अयोध्या मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया था। जिसमें अयोध्या मंडल ने प्रयागराज मंडल की वॉलीबाल टीम को कड़े व संघर्षपूर्ण मुकाबले में 26-24, 25-20 व 25-23 अंकों से हराकर अयोध्या मंडल की वॉलीबाल टीम राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता होकर प्रथम स्थान तथा प्रयागराज मंडल ने उपविजेता होकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि आजमगढ़ मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीम तथा प्रयागराज मंडल टीम के कोच मुकेश शुक्ला व कप्तान को ट्रॉफी तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके पूर्व खेले गए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में प्रयागराज मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल की टीम को 5 सेटों के मैच में सीधे तीन सेटों में 29-27, 25-18 और 27-25 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और अपने लीग के अन्य मैचों में प्रयागराज मंडल ने गोरखपुर मंडल को, कानपुर मंडल को तथा मुरादाबाद मंडल को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में उपविजेता होने पर टीम के सभी खिलाड़ियों व कोच को जनपद के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
