महासमुंद । पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक से लाखों रूपए की उठाईगिरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कृष्णा गोड़ उर्म शंकर लाल और नाबालिग लड़के के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति को बैंक से पैसा निकालकर जाते देखा और चालाकी से उससे 1.25 लाख रूपए से भरा बैग चोरी करके भाग गए थे।
पुलिस ने गोंड़ के कब्जे से 29,500 रूपए और नाबालिग से 1 लाख रूपए जब्त किया है।
