सैकड़ों ग्रामीणों ने ली बीजेपी की सदस्यता
कवर्धा । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया मंडल केंद्र के गदहाभांटा गांव में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।
स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मंडल के ग्राम गदहाभाटा सदस्यता अभियान में शामिल हुए साथ ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामो में जाकर उन्होंने ग्रामीणो को भाजपा का सदस्य बनाया । दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचे विजय शर्मा ने बरदुली,बारदी, गोरखपुर, जिन्दा, दुबहा,मिरमिट्टी, में पिपरिया मंडल अध्यक्ष सुनील साहू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने सदस्यता अभियान में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर वीरेंद्र साहू,रामसिंह ठाकुर,खेमराज साहू,मनीराम साहू,खिलेश्वर साहू,मेहतरु कश्यप, जगराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण व ग्रामीण उपस्थित रहे । इस अवसर पर गांव के अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
