भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा कि इस महीने की 11 तारीख तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
