केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में रबी फसल के लिए कृषि पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि पद्धतियों में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है, जिससे सभी हितधारकों के लिए सफल रबी अभियान सुनिश्चित हो सके। यह विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों के अधिकारियों को आगामी रबी सीजन के लिए प्रमुख पहलों और रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा।
