भिलाई । छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से रायपुर सर्किट हाउस में मिलकर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे और फोटो के स्केच को लोगो बनाकर हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में डस्टबिन, सुलभशौचालय, मलिनस्थानों में स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत लगाया जा रहा था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्में फोटो का स्केच सुलभशौचालय गंदे एवं मलिन स्थानों पर लगाया जा रहा था जिसे देखकर मुझे आत्मग्लानि हुआ और मैंने केन्द्र और राज्य को पत्र लिखा लेकिन कोई जवाब ना आने कि वजह से मैंने बिलासपुर हाईकोर्ट में केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनहित याचिका दायर किया।
बिलासपुर हाईकोर्ट के विद्धवान न्यायधीशों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट के चीफजस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी एव थोथाथील बी.राधाकृष्णन एवं जस्टिस प्रितींकर दिवाकर ने याचिकाकर्ता के वकील को 50,000 रूपया शासन के तरफ से देने का आदेश के साथ हर राज्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो एवं चश्में का स्केच तत्काल गंदे स्थानों एवं सुलभशौचालयों से हटाने का निर्णय दिया गया।
बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्णय की प्रति की एक कॉपी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा को दिया गया हाईकोर्ट के निर्णय के पत्र को देखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा नेे बदरूदीन कुरैशी को धन्यवाद दिया।
