गोरखपुर, 26 अक्टूबर। पतली व लम्बी नाव पर सवार चप्पू चलाते हुए लहरों पर हलचल मचाते हुए आगे निकलने की होड़ के साथ शनिवार को 25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप के अंतिम दिन एक अद्भभुत नजारा दिखा। रामगढ़ ताल पर सम्पन्न् इस चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं बालक वर्ग में महाराष्ट्र और बालिका वर्ग में पंजाब चैम्पियन बना। चैम्पियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बालिका डबल स्कल्स और बालक कॉक्सलेस फोर के फाइनल को भी देखा।
फाइनल में बालक अंडर-13 डबल स्कल में हरियाणा के अंशु व अक्षय की जोड़ी ने 01:46.2 के समय के साथ स्वर्ण जीता। उनसे पिछड़े आरएफआईडी के जतिन कुमार व अनुराग ने 01:48.3 के समय के साथ रजत पदक जीता। ओडिशा के यश बेदवाल व विजय को 1:50.2 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सब जूनियर बालक कॉक्सलेस पेयर्स में महाराष्ट्र के लवीश मलिक व हर्ष तोमर 01:42.8 के समय के साथ विजेता बने। तेलंगाना के के.अभिजीत व के.जश्वनाथ 01:46.3 के समय के साथ रजत व पश्चिम बंगाल ए के रूद्र मंडल व श्यान जायसवाल 02:02.2 के समय के साथ कांसे के हकदार बने।
बालिका सब जूनियर में मणिपुर की एच. मलेयमाइमा ने जीता स्वर्ण
सब जूनियर बालिका सिंगल स्कल में मणिपुर की एच.मलेयमाइमा चानू ने 02:00.4 के समय के साथ स्वर्ण, पंजाब की रानी जैनम ने 02:02.4 के समय के साथ रजत व हरियाणा की पलक चहल ने 02:03.2 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। अंडर-13 बालिका डबल स्कल में पंजाब की महक प्रीत कौर व सिमरन कौर ने 01:53.6 के समय के साथ स्वर्ण जीता। केरल की बी अनालिया विल्सन व वी.शिबू को 01:57.8 के समय के साथ रजत व केरल ए की वेदा पी.नैयर व वी.गौरकृष्णा को 02:00.1 के समय के साथ कांस्य मिला।
काक्सलेस फोर में केरल बी ने हासिल की स्वर्णिम सफलता
