प्रशंसक ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अपने अभिनय का जलवा दिखा रही हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही साउथ अभिनेत्रियों के बारे में जिनका बॉलीवुड में भी डंका बजता है।
साउथ फिल्में और उनके सितारों को लेकर इन दिनों प्रशंसकों का क्रेज देखते ही बन रहा है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ वैसे तो साउथ की फिल्म है, लेकिन पांच भाषाओं में रिलीज होने के कारण यह पैन इंडिया फिल्म बन गई है। इस फिल्म को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को जितना पसंद किया गया है, उतना ही रश्मिका मंदाना को भी प्रशंसकों का प्यार मिला है। रश्मिका के अलावा भी कुछ साउथ अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना को इन दिनों ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा: द रूल’ में देखा जा रहा है। रश्मिका को इससे पहले बॉलीवुड फिल्म एनिमल में देखा गया। रणबीर कपूर के साथ उनकी इस फिल्म को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था।
सामंथा
‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म में ही आइटम सांग कर चुकी सामंथा ने हाल ही में बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्हें वरुण धवन की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया। सामंथा की ये सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसे प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है।
नयनतारा
नयनतारा साउथ की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। नयनतारा को शाहरुख खान के साथ आई फिल्म ‘जवान’ में देखा गया। इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। साथ ही नयनतारा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं।
श्रुति हासन
साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रुति हासन ने अक्षय कुमार के साथ ‘गब्बर इज बैक’ में काम किया था। इसके अलावा वे ‘रमैया वस्तावैया’ में भी काम कर चुकी हैं।
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में काम किया था। काजल साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में रहती हैं। साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी उनके काम को प्रशंसक सराहते हैं।
